19जेएनडी21 : अशोक तंवर के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध करते लोग। संवाद
नरवाना/जींद। नरवाना के विश्वकर्मा चौक पर शुक्रवार को किसानों और मजदूर संघों ने सिरसा लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर को काले झंडे दिखाकर विरोध-प्रदर्शन किया। तंवर नरवाना की जाट धर्मशाला में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। पता चलते ही किसान व मजदूर संगठनों के लोग वहां पहुंचे और काले झंडे लेकर विश्वकर्मा चौक पर खड़े हो गए। कार्यक्रम से लौटते समय तंवर को उन्होंने काले झंडे दिखाते हुए विरोध जताया।
किसान नेता मास्टर बलबीर ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन किसी के निजी कार्यक्रम को लेकर नहीं था। यह विरोध उनके द्वारा सार्वजनिक स्थान पर खड़े होकर सरकार की गलत नितियों के खिलाफ था। उनको सूचना मिली थी की अशोक तंवर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह विरोध उस जनसभा के विरोध में था। विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान, मजदूरों को वहां से हटाने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। किसानों ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को बरगला रही है। पहले ही दस साल के शासनकाल में भाजपा ने किसानों व मजदूरों को परेशान किया है। इसके बावजूद वह तीसरी बार फिर से सत्ता के सपने देख रही है। किसान व मजदूर विरोधी भाजपा को पूरे हरियाणा में काले झंडे दिखाए जा रहे हैं।
19जेएनडी21 : अशोक तंवर के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध करते लोग। संवाद