02जेएनडी28-नरवाना तहसील कार्यालय में चल रहे धरने पर मौजूद किसान। संवाद
नरवाना। तहसील कार्यालय में संयुक्त किसान मोर्चे का धरना मास्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को भी जारी रहा। मास्टर बलबीर सिंह ने मंच साझा करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में किसानों को अपने संघर्ष को और तेज करना होगा। किसान ने मौजूदा सरकार के चरित्र और चेहरे को देख लिया है।
उन्होंने कहा कि लगातार किसानों को निशाने पर लिया जा रहा है। बिना मुआवजा दिए सिवनी में किसानों की फसल बर्बाद कर 16 बाई 16 मीटर के क्षेत्र में हाई वोल्टेज बिजली की लाइन खींची जा रही है। आगजनी से गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई, परंतु किसानों को मुआवजे से महरूम रखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत की 50 प्रतिशत गरीब जनता 70 प्रतिशत जीएसटी देती हैं और 10 प्रतिशत सबसे अधिक अमीर लोग केवल 3 प्रतिशत जीएसटी देते हैं। इस अवसर पर मास्टर बलजीत सिंह मांडी, निहाल सिंह, बलजिंद्र, फतेह सिंह, सुरजन, मांगेराम, सतबीर, गंगा सिंह, चंद्रभान, महेंद्र सिंह, रामधारी, बलदेव, हवा सिंह भी मौजूद रहे।