फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसान-छात्र एकता संगठन ने सीआरएसयू में लगाया हेल्प डेस्क

Fri, 12 Jul 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी04: विश्वविद्यालय में हेल्प डेस्क लगाए छात्र संगठन पदाधिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। यूजी कोर्स और यूजी डिप्लोमा की चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 और 12 जुलाई को होनी है। 11 जुलाई से एंट्रेंस टेस्ट भी शुरू हो गए हैं। इसके चलते किसान छात्र का संगठन ने विश्वविद्यालय में हेल्प डेस्क का आयोजन किया।
विज्ञापन

किसान छात्र संगठन विश्वविद्यालय उप प्रधान अभिषेक जुलाना ने कहा कि प्रत्येक विभागों में जाकर छात्रों की मदद की जा रही है। आने वाले नए छात्रों का स्वागत किया गया। विश्वविद्यालय छात्र प्रमुख अरविंद मुंडे ने बताया कि संगठन लोकतांत्रिक प्रणाली में विश्वास रखने वाला संगठन है। इसमें प्रत्येक छात्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाता है।
सचिव वेदपाल पाथरी ने कहा कि विश्वविद्यालय में आने वाले की यथा संभव हर मदद की जाएगी। पूर्व में भी संगठन ने छात्रों के घर से लेकर विश्वविद्यालय में आने वाली हर समस्याओं का समाधान करवाया है। सहसचिव आशीष ने कहा कि संगठन हमेशा हर तरह की समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर है। पहले भी बहुत सारी समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से मिले हैं। लगातार का समाधान करवाते हैं। अगर किसी विद्यार्थी को परेशानी होती है तो वह हमसे संपर्क कर सकता है। इस अवसर पर आशा, तन्नू, स्नेहा, नीरज, मोहित मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें