फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में लड़े चुनाव से सबक लें किसान संगठन : बृजेंद्र

Tue, 23 Jul 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी16-पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को सर छोटूराम की फोटो भेंट करते हुए कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
उचाना। किसान संगठनों के चुनाव लड़ने के फैसले पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि पंजाब में किसान संगठन ने जो चुनाव लड़ा उससे सबक लेना चाहिए। आंदोलन करना चुनाव से बिल्कुल अलग होता है। जब पंजाब में चुनाव लड़े तो क्या हश्र हुआ था। वे नचार खेड़ा गांव में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

आप की पांच गारंटी पर पूर्व सांसद ने कहा कि ये वो चीजें हैं जो कोई भी पार्टी सरकार में आने पर सबसे पहला प्रयास करती है। आम आदमी पार्टी को हरियाणा में मैं सीरियस प्लेयर नहीं मानता। हरियाणा में मुकाबला कांग्रेस, भाजपा में है। भाजपा के नॉन स्टॉप हरियाणा के माध्यम से किए जा रहे प्रचार पर कांग्रेस नेता ने कहा कि ये एक जुमला है।

अजय सिंह चौटाला के भूपेंद्र हुड्डा को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कहा कि ऐसी हल्की बात किसी नेता को नहीं करनी चाहिए। पूर्व सांसद खरकभूरा, उदयपुर, नचार, दुर्जनपुर गांव में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

22जेएनडी16-पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को सर छोटूराम की फोटो भेंट करते हुए कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें