13जेएनडी29: विश्राम करते हुए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल। किसान
नरवाना। खनौरी बॉर्डर किसान मोर्चे पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 108वें दिन भी जारी रहा। किसानों और मजदूरों को अपने हक की मांगों को लागू करवाने के लिए 13 फरवरी 2024 को आंदोलन शुरू हुए 396 दिन हो गए हैं।
अभिमन्यू कोहाड़ ने कहा कि आंदोलनकारियों ने गर्मी, सर्दी, बारिश, हर मुसीबत को झेलते हुए संघर्ष जारी रखा है। 14 फरवरी को चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के साथ बैठक के लिए खनौरी बॉर्डर से जाते समय हुए हादसे में कुरबूरू शांता कुमार जी का अभी भी बेंगलुरु के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इतनी मुसीबत सहने के बावजूद भी सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है।