फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 65वें दिन भी जारी

विज्ञापन
29जेएनडी45: ट्राली में विश्राम करते हुए किसान नेता डल्लेवाल। संवाद - फोटो : बावन स्थित प्रसिद्ध बाबा आदिनाथ मंदिर।
विज्ञापन
नरवाना(जींद)। खनौरी मोर्चे बाॅर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की मौजूदगी में 11 फरवरी को रत्नपुरा मोर्चे पर होने वाली महापंचायत की रूपरेखा तैयार की गई। इसको लेकर कमेटी की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि 11 फरवरी को रत्नपुरा मोर्चे पर हर गांव से किसान बड़ी संख्या में पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को चंडीगढ़ से केंद्र सरकार के अधिकारी जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने उनसे निवेदन भी किया कि 14 फरवरी तक वह स्वास्थ्य लाभ लेकर केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक में जरूर शामिल हों। वीरवार सुबह खनौरी मोर्चे पर श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग पड़ेंगे और मोर्चे की मजबूती के लिए अरदास करी जाएगी। इसमें किसानों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें