संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। गांव सिवानामाल में चारपाई पर सो रहे एक किसान का शव वीरवार सुबह खून से लथपथ मिला। उसकी पहचान 52 वर्षीय राधेश्याम के रूप में हुई है। परिवार के लोगों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर राधेश्याम की सिर में ईंट मारकर हत्या के आरोप लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सफीदों पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से खून से सनी एक ईंट भी बरामद की। पुलिस ने गांव निवासी रोहताश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
राधेश्याम की बुधवार रात को करीब साढ़े 9 बजे गांव के रोहताश नामक व्यक्ति के साथ कहासुनी हो गई थी। आसपास के लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया था। रात में राधेश्याम अपने ही घर के बाहर चारपाई डालकर सो गया। सुबह जब परिवार के सदस्य पास ही में बने पशुबाड़े में पशुओं का दूध निकालने गए तो देखा कि राधेश्याम मृत हालत में चारपाई पर पड़ा था और उसके सिर पर चोट के निशान थे। शव मिलने की सूचना पाकर गांव में हड़कंप मच गया और काफी तादाद में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। घटना की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सरफाबाद चौकी इंचार्ज दिलबाग सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफ एसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल के पास से खून से सनी हुई ईंट एक भी बरामद की। इससे यह आशंका जताई जाने लगी कि राधेश्याम की हत्या की गई है। मृतक के बेटे विनोद की शिकायत पर रोहताश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
बॉक्स
खेतीबाड़ी का काम करता था राधेश्याम
राधेश्याम दो एकड़ की खेती का किसान था। इसके अलावा वह पशुओं को भी पालकर अपना गुजारा करता था। वह अपने पीछे विधवा, दो लड़के व एक लड़की को छोड़ गया है।
बाक्स
मृतक के बेटे विनोद की शिकायत पर रोहताश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह साफ नहीं है कि हत्या रोहताश ने की है या किसी अन्य ने की। घटनास्थल से खून से सनी ईंट भी बरामद हुई है। जल्द ही पुलिस हत्यारे का पता लगा लेगी।
दिलबाग सिंह, चौकी प्रभारी सरफाबाद।
फोटो कैप्शन 16जेएनडी05: नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजन व ग्रामीण। 16जेएनडी06: टैंपों में रखा राधेश्याम का शव। 16जेएनडी07 : मृतक राधेश्याम का फाइल फोटो। संवाद