फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो युवकों ने बुजुर्ग से छीना डेबिट कार्ड

Fri, 17 Mar 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकलवाने आए बुजुर्ग से दो युवक डेबिट कार्ड छीनकर भाग गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी कार को भी मौके पर छोड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीरबल नगर निवासी प्रद्युमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार को शहर के रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकाल कर बाहर आए तो वहां खडे़ दो युवकों ने कहा कि उनका डेबिट कार्ड खाता बंद नहीं हुआ है। इसको बंद कर दीजिए। जब वह अपना एटीएम खाता चेक करने के लिए वापस एटीएम बूथ में गए तो उन्होंने देखा तो मशीन काम नहीं कर रही थी। तभी उन दोनों मेें से एक युवक ने कहा कि बिना डेबिट कार्ड दोबारा लगाए बिना मशीन बंद नहीं होगा। इस दौरान अज्ञात युवकों ने उसका कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड उसको दे दिया। इसके बाद उन्हें शक हुआ कि उनका डेबिट कार्ड अज्ञात युवकों ने बदल दिया है तो उनके पीछे गए। अज्ञात युवक भाग कर गाड़ी में बैठने लगे तो उसने भाग कर उनकी गाड़ी की चाबी निकाल ली। इसके बाद वह दोनों अज्ञात युवक गाड़ी के दूसरी तरफ से निकलकर भाग गए। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी का कब्जे में लेकर जब जांच की गई तो गाड़ी के अंदर से मौके पर 4 मोबाइल फोन, 1 स्वाइप पेटीएम डिवाइस, 1 नया सिम कार्ड, लगभग 40 हजार रुपये व कुछ दस्तावेज मिले। गाड़ी की अस्थायी रजिस्ट्रेशन आईडी भी बरामद की गई। एएसपी कुलदीप सिहं ने कहा कि पीड़ित के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें