11uch01 : मृतक राजेश का फाइल फोटो
उचाना। गांव बड़ौदा में मंगलवार को खेत में सबमर्सिबल का स्टार्टर बंद करते समय करंट लगने से 36 वर्षीय राजेश की मौत हो गई। राजेश करीब दो एकड़ जमीन के मालिक थे और खेती-बाड़ी करते थे। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को राजेश अपनी पत्नी और मां के साथ खेत में गए थे। करीब 11 बजे जब वह सबमर्सिबल का स्टार्टर बंद करने लगे तो हाथ लगाते ही करंट की चपेट में आ गए। कुछ दूरी पर काम कर रही पत्नी और मां ने उन्हें संभाला और अन्य परिजनों को बुलाकर उचाना अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नरवाना सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजेश की शादी एक साल पहले ही हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती है। हादसे से परिवार में मातम पसरा है और पूरे गांव में शोक की लहर है।