फोटो 11जेएनडी17-विश्वकर्मा जयंती पर किए हवन में आहुति डालते हुए श्रद्धालु। स्रोत कर्मचारी
जींद। लोको कॉलोनी स्थित लोको शेड में मंगलवार को रनिंग स्टाफ की ओर से विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान हवन-यज्ञ कर सुख-समृद्धि की कामना की गई और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति डालने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान चालक और सहायक चालक दल के सदस्यों ने कार्य के दौरान अनुशासन बनाए रखने और समय की प्रतिबद्धता के साथ ड्यूटी निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने रेल संचालन में सुरक्षा और संरक्षा के प्रति पूरी निष्ठा रखने की शपथ भी ली। आयोजन में सुशील कक्कड़, ओमप्रकाश ढुल, विजय कुमार, अमर सिंह, राम लखन, अमनदीप, सतपाल अरोड़ा, राजेश कुमार, अमर कुमार और मनजीत कुमार मौजूद रहे। संवाद