फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: परिजनों का आरोप- सुसाइड नहीं हत्या, फोरेंसिक टीम ने चिता से जुटाए सबूत

विज्ञापन
23जेएनडी43-फरैण कलां में चिता से सबूत जुटाते हुए फोरेंसिक टीम। संवाद
विज्ञापन
दबलैन-फरैण रोड पर मुक्ता राइस मिल में दो दिन पहले मिले गेटमैन भजन सिंह के शव के मामले में अंतिम संस्कार के तीसरे दिन वीरवार को पुलिस और फोरेंसिक की टीम फरैण कलां पहुंची। वहां, फोरेंसिक टीम ने श्मशान घाट पर चिता से सबूत जुटाए और उन्हें जांच के लिए लेबोरेट्री भिजवाया। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वीरवार को परिजन भी सामने आ गए हैं। उन्होंने मिल मालिकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मिल में मौजूद कुछ लोगों ने सीसीटीवी फुटेज नहीं दी। इससे आशंका जताई जा रही है कि भजन सिंह ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि भजन सिंह दो साल से मिल में गेटमैन के पद पर था। तीन दिन पहले जब दो लोग उनके पास आए और उन्होंने बताया था कि भजन सिंह की तबीयत सही नहीं है। जब वे मौके पर गए तो भजन सिंह लेटा हुआ था।
मिल में कार्यरत कुछ लोगों ने उन्हें गुमराह कर दिया था और फिर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने साधारण मौत मानकर उसके शव का गांव में लाकर अंतिम संस्कार कर दिया था। परिजनों का कहना था कि मिल के कैमरों को भी बंद किया हुआ है। इसके बाद ही भजन सिंह के साथ वारदात की गई है। उनका कहना था कि जब वीरवार को वे मिल में फुटेज लेने के लिए गए तो वहां डीवीआर भी नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने मिल मालिकों के अलावा मुनीम व एक मिस्त्री पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस और फोरेंसिक टीम वीरवार को फरैण कलां के श्मशान घाट पहुंची, जहां फोरेंसिक टीम ने चिता से सबूत जुटाए और उन्हें जांच के लिए लेबोट्ररी भिजवाया। पुलिस की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन


-बलवान सिंह, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना नरवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें