17जेएनडी01-निडाना गांव में ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूक करते हुए स्वा
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निडाना में एमपीएचडब्ल्यू वीरेंद्र दलाल, एएनएम सीमा और निर्मला की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। निर्मला ने कहा कि गिरता लिंग अनुपात देश के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना बालिकाओं को संरक्षित और सुरक्षित करने के लिए बनाई गई योजना है।उन्होंने कहा कि आज की लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। माता पिता को चाहिए कि कभी भी बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। संवाद