रेलवे पुलिस के अनुसार गांव उचाना कलां निवासी अमित शुक्रवार सुबह किसी कार्य के लिए रेलगाड़ी में सवार होकर जींद आ रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और नीचे गिर गया।
इसमें वह घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना पाकर रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि अमित शुक्रवार को किसी कार्य के लिए जींद आने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।