फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी के नाम उचाना के एसडीएम को भेजी फर्जी मेल, पुलिस में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी के नाम से एसडीएम को भेजी फर्जी मेल
विज्ञापन

डीसी ने पुलिस को दी शिकायत, जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। किसी ने फर्जी ई-मेल से जींद के डीसी डॉ. आदित्य दहिया के नाम से उचाना के एसडीएम राजेश खोथ को ई-मेल भेजी है। मेल बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे की गई है। वीरवार को जैसे ही सुबह डाक में यह मेल एसडीएम के समक्ष रखी गई, उन्होंने इसके फर्जी होने की आशंका जताते हुए डीसी डॉ. आदित्य दहिया से बात की। इस पर पता चला कि ई-मेल फर्जी है। इसके बाद एसडीएम द्वारा इसकी शिकायत डीसी को भेजी गई। डीसी ने मामला पुलिस को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उचाना के एसडीएम को भेजी ई-मेल अंग्रेजी में लिखी गई है। इसमें लिखा है कि ‘प्लीज डू मी ए फेवर एंड सेंड मी बैक मेल।’ हालांकि इसमें कोई पैसे या अन्य किसी सेवा या सहयोग की बात नहीं लिखी गई है। डीसी डॉ. आदित्य दहिया के अनुसार यह मामला उनके संज्ञान में आया है और इसके बाद उचित कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
पहले भी डीसी के नाम से जारी किया गया था पत्र
इससे करीब सात महीने पहले किसी ने डीसी के नाम से फर्जी पत्र जारी कर स्कूलों में छुट्टी की बात कही थी। यह कारनामा एक शिक्षक ने किया था। इसके बाद शिक्षक पर केस दर्ज किया गया था। अब फिर से फर्जी ई-मेल भेजी गई है।
बॉक्स
बड़े अधिकारी साइबर अपराधियों के निशाने पर
जिला में बड़े अधिकारी साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं। पिछले महीने ही जींद के डीआईजी ओपी नरवाल की फेसबुक आईडी हैक कर किसी से पैसे मांगे थे। इस मामले में पुलिस ने फेसबुक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बॉक्स
किसी के बहकावे में नहीं आएं लोग
यह बेहद गंभीर मामला है। किसी को भी डीसी या किसी अन्य अधिकारी के नाम से इस प्रकार की ई-मेल आती है तो पहले उसकी पड़ताल कर लें। लोगों से अपील करना चाहूंगा कि किसी के बहकावे में न आएं।
डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।
फोटो नंबर
16जेएनडी 28: डीसी डॉ. आदित्य दहिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें