फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अर्जुन स्टेडियम में बढ़ेंगी सुविधाएं

Sun, 20 Oct 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के बीच में स्थित अर्जुन स्टेडियम में सुबह-शाम सैकड़ों खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए आते हैं। यहां पर उनको पीने के पानी से लेकर शौचालय की अच्छी सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए जिला खेल अधिकारी न योजना तैयार की है।
विज्ञापन

शहर में दो स्टेडियम हैं। एक शहर के बीच में अर्जुन स्टेडियम और दूसरा शहर से बाहर सफीदों रोड पर एकलव्य स्टेडियम। दोनों ही स्टेडियम में सुबह-शाम काफी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए आते हैं। इनमें से काफी खिलाड़ी दौड़ लगाते हैं। अर्जुन स्टेडियम में पीने के पानी की समस्या है। यहां पर खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसके अलावा शौचालय की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
यहां पर सुबह के समय एक कोच की ड्यूटी रहती है। इनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की समस्या न आए। इसके अलावा लोगों को भी यहां पर व्यायाम करवाने की सुविधा उपलब्ध है। यहां एक बैडमिंटन हॉल तथा एक कुश्ती हॉल है। इन दोनों ही हॉल में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

वैसे तो अर्जुन स्टेडियम में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां सभी प्रकार की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -रामपाल हुड्डा, जिला खेल अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें