फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 28 को ट्रायल सफल होने पर हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन को मिल सकती है मंजूरी

विज्ञापन
26जेएनडी26-हाइड्रोजन ट्रेन, जिसका 28 अप्रैल को सीआरएस निरीक्षण करेंगे। संवाद
विज्ञापन
जींद। जंक्शन पर स्थापित हाइड्रोजन प्लांट का सीआरएस (कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी) 28 अप्रैल को निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान हाइड्रोजन ट्रेन का फाइनल ट्रायल भी कराया जाएगा। यदि ट्रायल सफल रहता है तो सीआरएस ट्रेन संचालन के लिए हरी झंडी दे सकते हैं।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हाइड्रोजन प्लांट से ट्रेन में गैस भरने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। पिछले दिनों ट्रेन के कई ट्रायल सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं जिससे अधिकारियों को अंतिम परीक्षण को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।
28 अप्रैल को सीआरएस सबसे पहले हाइड्रोजन प्लांट की सुरक्षा व्यवस्थाओं, तकनीकी मानकों और संचालन प्रक्रिया की जांच करेंगे। इसके बाद हाइड्रोजन ट्रेन को ट्रायल पर भेजा जाएगा। इस दौरान ट्रेन की रफ्तार, ब्रेकिंग सिस्टम, इंजन क्षमता और सुरक्षा मानकों को परखा जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे ने निरीक्षण को देखते हुए स्टेशन और प्लांट परिसर में विशेष इंतजाम किए हैं। तकनीकी टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है जबकि अधिकारियों की ओर से सभी जरूरी दस्तावेज और रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई हैं।
ट्रायल सफल रहने पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन का रास्ता साफ हो सकता है। अब 28 अप्रैल को होने वाले सीआरएस निरीक्षण और अंतिम ट्रायल पर सबकी नजरें टिकी हैं क्योंकि इसी के बाद हाइड्रोजन ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
एडीआरएम भी कर चुके हैं हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण
सीआरएसय के ट्रायल को लेकर दो दिन पहले दिल्ली से एडीआरएम ने भी हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण किया था। उन्होंने भी प्लांट में सुरक्षा व्यवस्थाओं, तकनीकी मानकों और संचालन प्रक्रिया की जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें