06जेएनडी22: राजकीय स्कूल सुदकैन कलां में नेत्र जांच शिविर में जांच करते हुए चिकित्सक। संवाद
उचाना। स्वतंत्र समूह सेवा समिति, केयूके पूर्व छात्र एसोसिएशन एवं हरियाणा गौरव सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में सुदकैन कलां गांव के राजकीय स्कूल में नेत्र जांच शिविर आयोजित हुआ। शिविर में मुख्यातिथि के तौर पर केके श्योकंद ने शिरकत की। सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के 320 छात्रों की आंखों की जांच की गई। 100 छात्रों की नजर कमजोर मिली। इन छात्रों को मुफ्त चश्में दिए जाएंगे। सभी छात्रों को मुफ्त दवा आंखों की दी गई। समिति के चेयरमैन प्रदीप मोर ने कहा कि इस तरह के नेत्र जांच शिविर निरंतर स्कूलों में लगवाए जाते रहेंगे। गांवों में भी हेल्थ चेकअप लगवाए जाएंगे। समाज सेवा के कार्यों में निरंतर उनकी समिति अग्रणी है। गांव स्तर पर कोचिंग व्यवस्था करने की प्लॉनिंग भी है ताकि गांव के बेटे-बेटियों को गांव से बाहर नहीं जाना पड़े। इस मौके पर समिति प्रधान कृष्ण श्योकंद, पूर्व जिला पार्षद दीपा खरल, अमित घसो, मनोज चहल, संजीव दमाड़ा, मुख्याध्यापक दलबीर कुंडू, अध्यापक बलवान श्योकंद मौजूद रहे।