फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की बढ़ाई तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। एसडीएम दलजीत सिंह ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की तारीख को बढ़ाकर 14 जून 2026 कर दिया। यह मुफ्त सेवा केवल माय आधार पोर्टल पर उपलब्ध है। दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना आवश्यक है।
आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए नागरिकों को डेमोग्राफिक डाटा, पता, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर आदि की जरूरत पड़ेगी। आधार अपडेट के लिए नाम, जन्मतिथि, रिहायशी प्रमाण पत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। डेडलाइन खत्म होने के बाद शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन अपडेट की सुविधा सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है जिनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है। नागरिक स्वयं भी वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें