फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों को शिक्षा, समानता और अनुशासन का महत्व समझाया

विज्ञापन
13जेएनडी16: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती मनाते हुए स्टाफ सदस्य और
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में सोमवार को बैसाखी और आंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रा गुंजन ने सुंदर प्रस्तुति दी। साथ ही छात्र शर्विल ने बीआर आंबेडकर के जीवन एवं योगदान के बारे में बताया। इस अवसर पर शिक्षिका निधि शर्मा ने विद्यार्थियों को इतिहास से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। प्राचार्य सुरेंद्र ने विद्यार्थियों को शिक्षा, समानता और अनुशासन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई-लिखाई ही सफलता की कुंजी है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें