जींद (नरवाना)। केएम राजकीय महाविद्यालय में भारतेंदु साहित्य परिषद एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। मंच संचालन बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा श्वेता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापक रामफल खटकड़ रहे। कार्यक्रम में व्याकरण का महत्व एवं छंद शास्त्र के बारे में विस्तार से बताया। काव्य में छंदों के माध्यम से निश्चित मात्रा, याति, गति लय, गण आदि के महत्व को बताया। प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने कहा किसी भी भाषा के लिए उसकी व्याकरण का ज्ञान जितना अधिक होगा उतनी ही भाषा व्यक्ति के लिए समृद्धशाली होगी। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर जगबीर दूहन, लाल सिंह, जयपाल आर्य, राजेश श्योकंद, मोहित, मुकेश, मीनाक्षी मौजूद रही। संवाद