फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अगली कक्षा में प्रवेश लेने से पहले जमा करानी होगी पुस्तकें

Sun, 17 Mar 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक जिन विद्यार्थियों ने स्कूल से पुस्तकें ली थी। उनको अगली कक्षा में प्रमोट होने से पहले ही सभी किताबें स्कूल में जमा करवानी होगी। नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को यह पुस्तक मुफ्त में दी जाएंगी। अब शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों की पहली से आठवीं में पास हो रहे बच्चों को अपनी पुरानी पुस्तक जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग का पुरानी पुस्तकों को वापस लेने का लक्ष्य है कि इन पाठ्य पुस्तकों के माध्यम से नए शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षाओं में पढ़ाई समय से शुरू करवाई जा सके। इसके साथ ही स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने को लेकर शिक्षकों की ओर से डोर-टू-डोर नामांकन अभियान चलाया जाएगा। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही शिक्षा विभाग की ओर से पहली से आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम की पुस्तकें स्कूलों में भेजी जा रही हैं। हर साल कई स्कू लों में विद्यार्थियों की संख्या की अपेक्षा कम पुस्तकें रह जाती हैं। पुस्तकों के अभाव में नए सत्र शुरू होने पर समय से पढ़ाई शिक्षक नहीं करवा पाते और पुस्तकों के इंतजार में ही काफ ी समय बीत जाता था। ऐसे में नए सत्र 2024-25 में विभाग ने कक्षाएं पास करने वाले विद्यार्थियों की पुस्तके स्कूलों में वापस करने की नई पहल शुरू की है, ताकि पुस्तकों की कमी नहीं रहे।

बॉक्स



कई बार किसी कक्षा में बच्चों के ज्यादा दाखिले होने से पुस्तकें कम पड़ जाती हैं। ऐसे में वार्षिक परीक्षाओं के उपरांत अगली कक्षाओं में प्रमोट होने वाले बच्चों द्वारा स्कूलों में पुस्तकें वापस जमा कराने से वह पुस्तकें अन्य नए बच्चों को भी दी जा सकती हैं। जिले में 424 राजकीय प्राथमिक स्कूल और 87 राजकीय मिडिल स्कू ल हैं। सभी को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित्रा देवी जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें