फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डिजिटल मार्केटिंग में एआई के महत्व बताए

Sun, 01 Mar 2026 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी08: कार्यशाला के दौरान मौजूद छात्राएं और संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला। स्रोत संस्था
विज्ञापन
जींद। महात्मा गांधी शिक्षा और समाज विकास संगठन ने शनिवार को महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में एआई डिजिटल लिटरेसी और साइबर सिक्योरिटी विषयों पर पांच दिवसीय निशुल्क वर्कशॉप का आयोजन किया। वर्कशॉप में राजकीय महिला कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

संस्था की आईटी प्रमुख अंकिता खटकड़ ने कहा कि एआई की पढ़ाई और कॅरिअर में भूमिका, इसके विभिन्न प्रकार, उपयोगी टूल्स और डिजिटल मार्केटिंग में एआई के महत्व की जानकारी दी। इसके साथ ही गूगल वर्कस्पेस, गूगल एप और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
छात्राओं को ऑनलाइन सुरक्षा, डिजिटल फ्रॉड से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा और एआई तकनीकों के प्रति जागरूक बनाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समय-समय पर सेमिनार, वर्कशॉप और ऑनलाइन अभियानों के माध्यम से डिजिटल जागरूकता का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, ताकि युवा तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बन सकें। राजकीय महिला कॉलेज के प्लेसमेंट सेल इंचार्ज एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहित रांगी ने वर्कशॉप में पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और उनसे चर्चा की कि पांच दिनों में सीखे गए विषय उनके करियर को किस प्रकार नई दिशा देंगे। वर्तमान युग में डिजिटल ज्ञान के साथ-साथ एआई की समझ अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर आईटी प्रमुख अंकिता खटकड़, अजय वर्मा, मेघा सिंगला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें