फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धान के अवशेष मिट्टी में मिलाने के फायदे बताए

Mon, 18 Nov 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी20: बड़नपुर गांव में किसानों को जागरूक करते हुए एसडीएम डॉ. किरण सिंह। संवाद
विज्ञापन
उचाना। एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने उचाना ब्लॉक के बड़नपुर, अलेवा ब्लॉक के थुआ गांव में किसान जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभियान के माध्यम से किसानों को पराली न जलाकर खेतों में मिलाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जागरूक किया। उन्होंने पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे अवगत करवाया। एसडीएम ने बताया कि धान के अवशेष व पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरता शक्ति कम होती है, क्योंकि आग लगाने से मिट्टी में प्राकृतिक रूप से उपलब्ध जीवाश्म, नाइट्रोजन, फास्फोरस व अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ फसलों में किसानों के सहायक मित्र कीट भी जलकर नष्ट हो जाते हैं। पराली जलाने से पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। इसका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके कारण बुजुर्गों, बच्चों व सांस के रोगियों को कठिनाई होती है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को पराली न जलाकर आधुनिक कृषि यंत्र जैसे एसएमएस, सुपर सीडर, स्ट्रा बेलर, रीवर्सिबल एमबी प्लाऊ, डिस्क प्लाऊ, सब सोयलर व अन्य यंत्रों का उपयोग कर मिट्टी में मिलाने के लिए जागरूक किया। इसके साथ इन यंत्र का प्रयोग करके पराली को मिट्टी में मिलाने के बारे में बताया। खेतों में पराली न जलाने पर किसानों को 1000 रुपये प्रति एकड़ रुपये देने के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें