फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में हुई ग्राम सचिव की परीक्षा, 9215 ने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा 5025 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की जांच - फोटो : Jind
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच ग्राम सचिव की परीक्षा शनिवार को दो पाली में हुई। सुबह के सत्र में 7120 अभ्यर्थियों में से 4464 ने परीक्षा दी, जबकि 2656 अनुपस्थित रहे। वहीं शाम के सत्र में 7120 अभ्यर्थियों में से 4751 हाजिर रहे। 2369 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। सुबह के सत्र में एसडी स्कूल में एक युवती परीक्षा केंद्र से ओएमआर सीट की कार्बन कॉपी लेकर घर जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंच गई। जैसे ही प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो प्रशासन तुरंत हरकत में आया। बस स्टैंड पर पहुंच कर कर्मचारियों ने परीक्षार्थी के नाम की अनाउंसमेंट करवाई और उसे वापस बुलाया गया। इसके बाद महिला अभ्यर्थी ने ओएमआर सीट की कार्बन कॉपी वापस कर दी। एसडीएम मनदीप कुमार ने बताया कि छात्रा गलती से कार्बन कॉपी साथ ले गई थी। जिसे उसने वापस कर दिया है। वहीं फ्लाइंग अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि उत्तर पुस्तिका को बरामद कर लिया गया है। अगर छात्रा वापस नहीं आती तो डीडीआर कटवा दी जाती। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। पुलिस कर्मियों द्वारा उनकी तलाशी ली गई। बाद में उनके हाथ सैनिजाइज करवाए गए। दोनों पाली में कुल 14240 अभ्यर्थियों में से 9215 ने परीक्षा दी, जबकि 5025 ने छोड़ दी।
विज्ञापन

डीसी ने किया परीक्षा केंद्रों का दौरा
ग्राम सचिव की परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व नकल रहित तरीके से संपन्न करवाने के लिए डीसी डॉ. आदित्य दहिया और डीआईजी ओपी नरवाल ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ नगराधीश दर्शन यादव भी मौजूद रहे। डीसी ने एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा को लेकर किए गए जैमर, फोटोग्राफी व सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी का निरीक्षण किया।
अभ्यर्थियों के लिए डिपो ने चलाई स्पेशल बस
ग्राम सचिव की परीक्षा को देखते जींद जिले के जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र दूसरे जिलों में उनकी सुविधा के लिए रोडवेज ने स्पेशल बस चलाई। डिपो ने दस स्पेशल बस चलाई, जो सुबह चार बजे ही बस स्टैंड से निकली। जीएम बिजेंद्र सिंह ने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल बस चलाई गई। रविवार को भी परीक्षा है तो ऐेसे में जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र दूसरे जिलों में उनके लिए स्पेशल बस चलाई जाएगी, ताकि वह समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सके।

राजकीय महिला कॉलेज के बाहर अपना रोल नंबर देखते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : Jind

डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की जांच - फोटो : Jind

परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद परीक्षार्थियों की भीड़। संवाद।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें