फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने परिवारजन सभा का किया आयोजन

Sun, 07 Dec 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी32 : पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की बैठक में मौजूद सैनिक। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। गोहाना रोड स्थित सैनिक वाटिका में शनिवार को पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने सैनिक परिवारजन सभा का आयोजन किया। इसमें 100 से अधिक पूर्व सैनिक और परिजन शामिल हुए।
विज्ञापन

सूबेदार मेजर जयपाल ने सैनिक हित में लिए गए निर्णयों से अवगत कराया जबकि सूबेदार वीरेंद्र लाठर ने देशभर में 20 मल्टी स्पेशियलिटी पूर्व सैनिक हॉस्पिटल स्थापित करने, जींद में पूर्व सैनिक सदन की शीघ्र स्थापना, सैनिक स्वास्थ्य सेवाओं, सीएसडी कैंटीन सुविधाओं, सैनिक बोर्ड और 8वें वेतन आयोग से जुड़े बिंदुओं पर प्रकाश डाला। सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह ने सैनिक परिवारों की कल्याणकारी योजनाओं तथा सर्द मौसम में स्वास्थ्य बनाए रखने के उपयोगी टिप्स दिए। इस दौरान हवलदार पन्ना राम, आईसीसी बैंक के उत्तर भारत रीजनल हेड मयंक, दीपक पुनिया, कर्नल डी के भारद्वाज और उनकी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें