थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की पहचान करने में लगी है। वारदात के पीछे क्या कारण रहे और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
कस्बे में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, करेला गांव निवासी पूर्व सैनिक जगदीश अपने परिवार के साथ जुलाना में रहता है। उसका 22 वर्षीय बेटा कृष्ण उर्फ डैनी बीती रात जुलाना के पुराने बस स्टैंड पर अपने 6 दोस्तों के साथ पार्टी से लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश कार में सवार होकर आते हैं और कृष्ण को अपनी गाड़ी के पास बुला लेते हैं। कार में बैठे एक बदमाश ने उसे गोली मार दी।
गोली लगने से कृष्ण गंभीर रूप से घायल होकर दुर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल कृष्ण को उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की पहचान करने में लगी है। वारदात के पीछे क्या कारण रहे और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।