23जेएनडी05-महात्मा गांधी पार्क में श्रमदान करते हुए सेव संस्था के सदस्य। स्रोत संस्था।
- फोटो : udhampur
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट सेव ने महात्मा गांधी पार्क में श्रमदान किया। संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में चलाया गया यह 415 वां अभियान था। सेव संस्था के सदस्यों ने पार्क में साफ-सफाई करने के साथ-साथ आम आदमी को पर्यावरण शुद्ध रखने का संदेश दिया। संस्था सदस्यों ने कहा कि लोगों को पर्यावरण शुद्ध रखने में अपना सहयोग देना चाहिए। जो पार्क किसी के आस-पड़ोस में है, वहां के लोगों को संस्था बनाकर पार्क पॉलिसी के तहत पार्क गोद लेकर देखरेख करनी चाहिए। पर्यावरण शुद्ध रखने में हर आदमी को जिम्मेदारी निभानी चाहिए। शुद्ध पर्यावरण जीवन का अमूल्य हिस्सा है। पर्यावरण के प्रति हर आदमी जागरूक होना चाहिए। सभी लोगों को कूड़ा डस्टबिन में डालने की आदत अपनानी चाहिए। इस मौके पर अजमेर सिंह चौहान, धर्मवीर पूनिया, बलवीर सिंह, सुजान सिंह पूनिया, डॉ. राजेंद्र, रोहताश गुप्ता, बलबीर श्योकंद, हरवीर, होशियार सिंह और बलजीत सिंह रेढू आदि मौजूद रहेश्र