फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय महाविद्यालय में चलाया सफाई अभियान

Fri, 18 Jul 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी02-राजकीय महाविद्यालय में सफाई अभियान चलाते हुए विद्यार्थी। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में सफाई अभियान कार्यकारी प्राचार्य मनीष कुमार की अध्यक्षता में चलाया गया। साथ ही प्लास्टिक, पॉलिथिन, बोतलों के उपयोग पर रोक लगाने और इनके स्थान पर पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त परिसर न केवल विद्यार्थियों के लिए स्वस्थ वातावरण प्रदान करता है बल्कि समाज में भी जागरूकता फैलाने का कार्य करता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाएं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। इस अभियान में स्टाफ सदस्यों ने मिलकर परिसर में सफाई की। प्लास्टिक और कूड़ा एकत्रित कर उचित निपटान की व्यवस्था की। साथ ही, विद्यार्थियों को प्लास्टिक उपयोग कम करने के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें