फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर आदमी स्वच्छता में दें योगदान : नरेंद्र नाडा

Mon, 02 Mar 2026 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी30-शहर के महात्मा गांधी पार्क में सफाई अ​भियान चलाते हुए सेवा संस्था सदस्य। स्रोत सदस्य
विज्ञापन
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फार एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट सेव ने रविवार को महात्मा गांधी पार्क में श्रमदान किया। संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में चलाया गया यह 455 वां अभियान था।
विज्ञापन

पार्क में पड़े हुए पॉलिथीन और अन्य कूड़े को उठाते हुए यह संदेश देने का प्रयास किया कि हर आदमी स्वच्छता में अपना योगदान दे, तभी स्वच्छता संभव हो सकती है। फिर हर आदमी स्वच्छता का ध्यान रखेगा और यदि कोई दूसरा आदमी उसके सामने कूड़ा जमीन पर फेंकता हुआ नजर आएगा तो उसको वह रोकगा, टोकेगा और समझाएगा।

आपस में टोकने से सामाजिक ताने बाने में लोग इस बात को समझ सकेंगे। सभी के सहयोग से स्वच्छता की मुहिम बहुत ज्यादा प्रभावशाली होगी। स्वच्छता पर्यावरण का मुख्य हिस्सा है। कूड़ा डस्टबिन में डालने की आदत अपनानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें