फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमात्मा की हर रचना का है महत्व : रामनिवास

Fri, 27 Feb 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। असमर्थ महिला कल्याण न्यास ने वीरवार को नरवाना रोड पर समिति कार्यालय में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया। संस्थापक रामनिवास अहिरका ने कहा की संसार के सभी प्राणी शरीर के विभिन्न अंगों की तरह विराट प्रकृति के अंग हैं। कहा कि परमात्मा की हर रचना का है महत्व है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहुत से जीव-जंतु खेतीबाड़ी के काम आते हैं। बहुत से सवारी और बोझा ढोने के काम आते हैं। बहुत से दूध तथा ऊन देते हैं। मक्खी मच्छर गंदगी खाते हैं। बहुत से कीट-पतंगे फसलों पर लगने वाली बीमारियों के कीड़ों को खाते हैं। बिच्छु ततैया, वायुमंडल के जहरीलेपन को खाते हैं।
मछली, मगरमच्छ जल के विषैले कीटाणुओं को खाकर जल हो शुद्ध रखते हैं। उन्होंने कहा कि मधुमक्खियां रोगियों के लिए शहद इकट्ठा करती हैं। शेर और सर्प जैसे भयंकर समझे जाने वाले प्राणी भी चूहे तथा हिरणों को खा कर उनकी असीम वृद्धि पर नियंत्रण कर फसलों को नष्ट होने से बचाते है।
विज्ञापन

इस प्रकार परमात्मा की प्रत्येक रचना का अपना कोई महत्व है और किसी भी एक के नष्ट होने पर दूसरी उससे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकती। ऐसे प्राणी जिनसे जब तक आपको अपने प्राण स्वास्थ्य, देश, धर्म संस्कृति- समाज नष्ट होने का भय न हो, उन्हें मत मारो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें