फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर निर्माण मजदूर विश्वकर्मा का वंशज : रमेश चंद्र

Tue, 21 Oct 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी23-विश्वकर्मा जयंती पर हुए सेमिनार में संबो​धित करते का. रमेशचंद्र। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा की तरफ से मंगलवार को शिल्पकार विश्वकर्मा की जयंती पर सूबे सिंह स्मारक में मुख्य वक्ता रमेश चंद्र ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहले वास्तुकार और इंजीनियर थे। आज का हर निर्माण मजदूर उन्हीं का वंशज है जो अपने खून-पसीने से देश के नवनिर्माण में लगा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा दिवस केवल पूजा करने का दिन नहीं बल्कि अपने हुनर का सम्मान करने तथा अपने अधिकारों के लिए संगठित होने का भी दिन है।

उन्होंने निर्माण मजदूरों के सामने आई चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज भी जींद ब्लॉक में सैकड़ों मजदूर बिना किसी पंजीकरण, सुरक्षा उपकरण और सामाजिक सुरक्षा के जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं।
उन्होंने मांग की कि श्रम विभाग सभी मजदूरों का लेबर कॉपी (श्रमिक कल्याण बोर्ड पंजीकरण) सुनिश्चित करे ताकि उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, जैसे बच्चों की पढ़ाई के लिए वजीफा, विवाह शगुन योजना और स्वास्थ्य लाभ का पूरा फायदा मिल सके।
विज्ञापन

इस दौरान न्यूनतम वेतनमान लागू करने, कार्यस्थल पर विश्राम गृह व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने और मजदूरों के साथ होने वाले शोषण को रोकने की पुरजोर मांग उठाई। अंत में सभी श्रमिकों ने भगवान विश्वकर्मा के दिखाए मार्ग पर चलते हुए ईमानदारी से काम करने और अपने हकों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर यूनियन के ब्लॉक सह सचिव संदीप दालमवाला, ब्लॉक सचिव राजेश कुमार, सीटू जिला सचिव कपूर सिंह, सुरेश करसोला, भवन निर्माण कामगार यूनियन के नेता रणबीर निर्जन, बिट्टू, रामदास, कश्मीर ईगराह, बिजेंद्र, दीनदयाल, खेत मजदूर नेता प्रकाश चंद्र, सूरजभान, किसान नेता वेद प्रकाश, सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक प्रधान मंदीप नेहरा, रामबीर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें