जींद। बच्चों के अधिकार केवल किताबी बातें नहीं, बल्कि उनके सुरक्षित और बेहतर भविष्य की बुनियाद हैं। प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक आहार, सुरक्षा और अपनी प्रतिभा निखारने के समान अवसर मिलने चाहिए। इसी संदेश के साथ शुक्रवार को निपुण मिशन और पहला कदम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय रूपगढ़ में विश्व बाल अधिकार दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने कहा कि विश्व बाल अधिकार दिवस हर वर्ष 20 नवंबर को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1959 में बाल अधिकारों की घोषणा और 1989 में बाल अधिकारों पर कन्वेंशन को स्वीकार किया था। वर्ष 2026 की थीम मेरा दिन मेरे अधिकार मेरा भविष्य रहा ।