फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गायक मुकेश की याद में गाए सदाबहार गीत

विज्ञापन
21जेएनडी14-बैठक के दौरान गायक मुकेश के गीत गाते हुए गायक। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। मुकेश यादगार समिति की मासिक बैठक शहर के मिलन पैलेस में हुई। बैठक में सभी गायक सदस्यों ने गायक मुकेश को याद करते हुए उनके द्वारा गाए गए सदाबहार गीतों को गाया। मंच संचालन सुदर्शन सिंगला ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गौरव शर्मा ने कहीं करती होगी, राघव सिंगला ने मुझे तुमसे कुछ भी ना, डॉ. सुदर्शन सिंगला ने मैं तो हर मोड़ पर, बलजीत जांगड़ा ने दीवानों से यह मत पूछो, दीपक जैन ने मुबारक हो सबको, डॉ. शोभा जांगड़ा ने आ लोट के आजा मेरे मीत, सुमित शर्मा ने मेरे टूटे हुए दिल से, सुदर्शन सिंगला हम तुमसे मोहब्बत करके, ओमप्रकाश ने वफा जिनसे की, सचिन शर्मा ने चांद आहे भरेगा, प्रमोद सिंगला ने सजनवा बैरी हो गए, डॉ. बिंदलिश ने यह मेरा दीवानापन है।
रमेश वर्मा ने डम डम डिगा डिगा, रामकुमार कहीं दूर जब दिन ढल जाए, अवधेश शर्मा ने ओ महबूबा और सुभाष गोयल ने तन मन धन गीत की प्रस्तुति दे कर मुकेश को याद किया। वहीं अंत में मौजूद सभी सदस्यों ने अंताक्षरी खेल कर कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान वृषभान शर्मा, सतबीर शर्मा, मांगेराम, विकास मित्तल, विशाल मित्रा, बलविंदर धीमान, अमरजीत मधोक, राजेश, नरेश अरोड़ा, सुरेश मित्तल, विशु मित्तल, जयपाल बंसल, सतीश शर्मा और घनश्याम अनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें