जींद। फरैण कलां निवासी कृष्ण राठी को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली के जिला महामंत्री नियुक्त किया है। परिषद ने कृष्ण राठी को यह जिम्मेदारी उनके सामाजिक कार्यों में दिए योगदान को लेकर दी है। इस नियुक्ति पर उन्होंने परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया, राष्ट्रीय संयोजक मा. फग्गन सिंह कुलरते, संरक्षक मुकुल वासणिक और प्रदेशाध्यक्ष चित्र कुमार सांभरवाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि परिषद ने उन पर जो जिम्मेदारी दी है, उस पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। संवाद