फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 90 वर्ष की आयु में भी युवाओं जैसा जज्बा, दौड़ में जीता स्वर्ण

Wed, 27 Dec 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी19: जैजैवंती गांव पहुंचने पर 90 वर्षीय बुजुर्ग अजीत मलिक का स्वागत करते हुए ग्रामीण। सं
विज्ञापन
जुलाना। जैजैंवती गांव केअजीत मलिक आज युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं उन्होंने 90 वर्ष की आयु में 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपने जिले और गांव का नाम रोशन किया हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम में 32वीं हरियाणा स्टेट मास्टर एथलीट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेशभर से बुजुर्गों ने भाग लिया था। जैजैवंती गांव के 90 वर्षीय अजीत मलिक ने 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मंगलवार को गांव जैजैवंती के बस अड्डे पर पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा अजीत मलिक का भव्य स्वागत किया गया और ढोल नगाड़ों के साथ गांव तक ले जाया गया। अजीत मलिक ने बताया कि आज के समय में अगर कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो मंजिल को पाया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करते हैं। उनकी दिनचर्या में मेहनत ही उनकी बड़ी उपलब्धि हैं और इसी के सहारे उनके द्वारा 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर किसी एक खेल को जीवन में अपनाकर खूब मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उनका चयन अब महाराष्ट्र के पूणे में होने नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हुआ हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि वे नेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीतकर अपने राज्य का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें