15जेएनडी34 : राजकीय महाविद्यालय में निबंध लिखती छात्राएं। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को जिलास्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करते हैं। संयोजक डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस निबंध लेखन के लिए विद्यार्थियों को विज्ञान एवं समाज से जुड़े समसामयिक विषयों पर अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. रवि कुमार, डॉ. मंजीत सिंह और प्रो. कीर्ति रही। संवाद