15जेएनडी38-आईजी राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपती छात्राएं। स्रोत संगठन
जींद। प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय की एसएफआई इकाई ने छात्रवृत्ति नहीं मिली पर प्राचार्य जयनारायण गहलोत को ज्ञापन दिया। इकाई सचिव सलोनी ने बताया कि पिछले 2-3 वर्षों से छात्राओं की छात्रवृत्ति नहीं मिली है। छात्राओं को पुस्तकें और अन्य पाठ्यक्रम की सामग्री खरीदने के आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय की साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। ना ही पानी की व्यवस्था है। प्राचार्य ने सभी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सलोनी, मोनिका, वर्षा, मानसी, खुशी, सोनाली, प्रिया, मौसम, निशा मौजूद रही। संवाद