फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अग्रसेन जयंती पर 2 अक्टूबर को होगी निबंध प्रतियोगिता

विज्ञापन
फोटो 8 नरवाना। बैठक करते हुए अग्रवाल वैश्य समाज ट्रस्ट शाखा के लोग। संस्था।
विज्ञापन
नरवाना। अग्रवाल वैश्य समाज ट्रस्ट शाखा नरवाना की ओर से अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्तूबर को आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संस्था प्रधान अर्जुन गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाराजा अग्रसेन के जीवन, आदर्शों और सामाजिक योगदान से परिचित करवाना है। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ और सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से दस के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। निबंध का विषय ‘अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन’ रखा गया है। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। उपाध्यक्ष जोनी सिंगला व महासचिव राहुल बंसल ने विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर दीपक सिंगला, अशोक गोयल, वरुण गुप्ता, जगन्नाथ गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें