फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीपीपी सत्यापन के लिए 400 लोगों की त्रुटियों को दूर किया

Sat, 22 Jun 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी07 : डिफेंस कॉलोनी के सरकारी स्कूल में लगे पीपीपी वेरिफिकेशन कैंप में वेरिफिकेशन करते क
विज्ञापन
जींद। परिवार पहचान पत्र के सत्यापन के लिए डिफेंस कॉलोनी के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में चल रहे शिविर में अब तक 400 से ज्यादा लोगों की त्रुटियां दूर की जा चुकी हैं। इन सभी का सत्यापन पूरा हो चुका है। ऐसे में लोग इन शिविरों का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में कविता और जगदीश मलिक की अगुवाई में हर रोज परिवार पहचान पत्र का सत्यापन करवाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। शिविर में जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाणपत्र, दिव्यांगता और बैंक खाता नंबर आदि का सत्यापन किया जा रहा है। 14 जून से अब तक इन टीमों के पास इस तरह के सत्यापन के लिए 400 से ज्यादा लोग पहुंच चुके हैं। जगदीश मलिक और कविता ने बताया कि लोगों से उनके मोबाइल नंबर, बैंक खाता, जाति प्रमाणपत्र, जन्मतिथि आदि के दस्तावेज लेकर सत्यापन किया जा रहा है। इस टीम में संजय वर्मा, ईश्वर, पवन कुमार, रीटा, सुमन जांगड़ा शामिल हैं। यह टीम दिनभर परिवार पहचान पत्र की जानकारी के सत्यापन में लगी हुई है।

21जेएनडी07 : डिफेंस कॉलोनी के सरकारी स्कूल में लगे पीपीपी वेरिफिकेशन कैंप में वेरिफिकेशन करते क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें