फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत : डॉ. सत्यवान

Fri, 22 Aug 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी05-राजकीय महाविद्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग पंचकूला की ओर से प्रस्तावित पर्यावरण जागरूकता एक दिवसीय बाजार की तैयारी को लेकर बैठक हुई। इसका उदेश्य विद्यार्थियों और समाज को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से इसके संरक्षण में भागीदार बनाना है। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने की, जिसमें कार्यक्रम से जुड़े सभी विभागों के इंचार्ज मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्यों और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। नोडल अधिकारी डॉ. मंजीत श्योकंद ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रदर्शनी, रीसाइकल्ड प्लास्टिक वस्तुओं का प्रदर्शन और पर्यावरण अनुकूल दीये व रंगोली बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें