फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां देश का भविष्य : सुनीता

Fri, 22 Aug 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी03-शाहपुर गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ग्रामीणों को शपथ दिलाते हुए स्वास
विज्ञापन
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह के दिशा निर्देश पर गांव शाहपुर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। स्वास्थ्यकर्मी कृष्ण, सुनीता, संतोष ने कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बेटियां आज सेना में भी भागीदारी करके देश सेवा में अपना योगदान दे रही हैं। ऐसे में सबको मिलकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान में सहयोग करना चाहिए ताकि जनता में जागरूकता आ सके। कन्या भ्रूण हत्या करना व करवाना दंडनीय अपराध है। इसमें सजा व जुर्माने का प्रावधान है। इस अवसर पर कमलेश, कृष्णा, रानी, कविता, अनिता, माया, सरोज, पिंकी व मोहिनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें