फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन की सबसे बड़ी जरूरत : अमित सिहाग

विज्ञापन
11जेएनडी33: कोर्ट परिसर में पौधरोपण के बाद कर्मचारियों को पौधे वितरित कर रोपण के लिए प्रेरित कर
विज्ञापन
जींद। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कोर्ट परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित सिहाग ने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन का आधार है। स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और भोजन के साथ-साथ पृथ्वी के तापमान को संतुलित रखने में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पेड़ों की कटाई के कारण पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है जिससे जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियां सामने आ रही हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कोर्ट कर्मचारियों, आंगनबाड़ी वर्कर्स और आशा वर्कर्स को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन स्टैंडिंग कमेटी सदस्य शमशेर नेहरा,डिप्टी सुपरिटेंडेंट वीरेंद्र सिंह रेढू, अनिल जैन सहित न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें