फोटो 07जेएनडी01-श्रीरागखेड़ा गांव में पौधरोपण करते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत प्
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज पूरे विश्व के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, भूजल स्तर में गिरावट और घटते वन क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती हैं।
मिड्ढा शुक्रवार को गांव रागखेड़ा में आयोजित 77वें जिला वन महोत्सव के दूसरे चरण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और विद्यार्थियों व युवाओं से जन्मदिन और अन्य विशेष अवसरों पर पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी वृक्ष बनने तक देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा और देखभाल भी जरूरी है।
वहीं वन मंडल अधिकारी पवन कुमार ग्रोवर ने कहा कि प्रकृति का सम्मान ही मानव सभ्यता की सबसे बड़ी ताकत है और वन विभाग हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। अंत में एडीसी प्रदीप कौशिक, जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रानी, सरपंच रीना देवी सहित अधिकारियों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।