फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करें : डीसी

विज्ञापन
16जेएनडी02: समाधान ​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को समाधान शिविर में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा, प्रत्येक शिकायत का समाधान समयबद्ध तरीके से हो। पोर्टल पर एटीआर अपलोड की जाए ताकि दोबारा वही समस्या लंबित न दिखें।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र और पेंशन जैसी बाधाओं को दूर करना है।
समाधान शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विजय नगर के सत्यवान ने सरकारी संपत्ति से छेड़छाड़ की शिकायत दी। वहीं शक्ति नामक व्यक्ति ने मैनहोल का स्तर ऊंचा होने से आवागमन में हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया।
भगत सिंह ने गली में अवैध रैंप के कारण रास्ता संकरा होने की समस्या रखी। पटेल नगर की बीना देवी ने बच्चों के स्कूल से एसएलसी न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। डीसी ने सभी मामलों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को मौके पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला एवं उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को शिविर लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान मान, सीटीएम मोनिका सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें