फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी वर्गों की रहे भागीदारी: उपायुक्त

विज्ञापन
10जेएनडी12-लघु सचिवालय में अ​धिकारियों की बैठक लेती डीसी डॉ. वैशाली शर्मा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपना कार्य पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। प्रत्येक विभाग को जो जिम्मेदारी दी गई है वह समय पर पूरी की जाए।
कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पीने का स्वच्छ पानी, शौचालय, बिजली, एलईडी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को योग दिवस में उपस्थित होने का आदेश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग दिवस में सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी शामिल हों। इसके लिए गांव और शहर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूल, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न विभागों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रतिभागियों को योगाभ्यास की जानकारी दी गई है ताकि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक भागीदारी हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें