फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डिप्टी सीएम को वादा याद दिलाने के लिए सड़क पर उतरे कर्मचारी

Thu, 28 Sep 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी38: सडक़ों पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर से पहुंचे कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी परिसंघ से संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनचर तले कर्मचारी उचाना के 33 केवी सब स्टेशन में एकत्रित हुए। यहां से मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हाईवे से होते हुए रेलवे रोड, पुरानी अनाज मंडी, कपास मंडी के रास्ते रजबाहा रोड स्थित जजपा कार्यालय पहुंचे। हाईवे पर भारी संख्या में पहुंचे कर्मचारियों के चलते एक तरफ जाने वाले वाहनों को प्रशासन ने रुकवा दिया ।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद डिप्टी सीएम के नाम जेजेपी व्यापार मंडल प्रधान ओमदत्त शर्मा, नायब तहसीलदार संजीव धानिया को राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा। संचालन राज्य महासचिव सुनील खटाना ने किया। विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि सरकार हरियाणा कर्मचारी महासंघ के शीर्ष नेतृत्व को बुलाकर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे अन्यथा 12 दिसंबर को करनाल में बड़ी रैली की जाएगी। प्रदेश की सत्तासीन सरकार में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की घोषणा की गई थी। आज सत्तासीन होने के बाद भी अपने वायदे लागू नही कर रहे हैं। अगर प्रदेश सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन नीति बहाल नहीं करेगी तो प्रदेश का कर्मचारी 2024 में सत्तासीन भाजपा, जजपा सरकार को सत्ता से हटाने का काम करेगा। इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य जयबीर घनघस कुलदीप शर्मा, नरेंद्र धीमान, समीर सांगवान, वीरेंद्र काजल, जिला प्रधान कृष्ण नैन एवं जिला सचिव जयबीर जुलानी, बिजली विभाग से नरवाना यूनिट प्रधान राजबीर ढिल्लों, सचिव कर्मबीर कापडो़, जींद यूनिट से प्रधान हरि ओम, सचिव धर्मबीर, सफीदों से यूनिट प्रधान जितेंद्र भारद्वाज, सचिव कृष्ण सैणी, जिला कार्यकारिणी में वित्त सचिव रोहतास जांगड़ा, संगठनकर्ता अशोक शर्मा, उप प्रधान संदीप डिडवाडा,भूपेन्द्र चोपड़ा, विकास खटकड़, सुनील शर्मा, सुरेंद्र मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें