फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मांगों को लेकर लघु सचिवालय पर डटे कर्मचारी, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

विज्ञापन
26जेएनडी27: लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। स्रोत : सफाईकर्मी - फोटो : Archive
विज्ञापन
जींद। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। धरने की अध्यक्षता उचाना ब्लॉक प्रधान साहब सिंह ने की, जबकि संचालन जिला प्रधान गुलाब सिंह ने किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए सीटू के जिला उपाध्यक्ष कॉमरेड कपूर सिंह ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है। कर्मचारियों को न तो स्थायी किया जा रहा है और न ही घोषित वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की ओर से घोषित 26 हजार और 27 हजार रुपये वेतन बढ़ोतरी अब तक लागू नहीं की गई है जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद कर्मचारियों को मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। गांवों में सफाई कर्मचारियों को समय पर मानदेय नहीं मिल रहा और नौकरी से हटाने की धमकियां भी दी जाती हैं।
विज्ञापन

जिला प्रधान गुलाब सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी तरह जायज हैं। सरकार को हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुभाष, सोनू तलोडा, मुकेश कुमार, जगदीश, सेवा सिंह, नन्ही, संदीप, फिरोज, राजेश, सुनील, सत्यवान और रोहताश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें