फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

Wed, 02 Oct 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी15-पोस्टल बेलेट के माध्यम से मतदान करते जींद रिटर्निंग अधिकारी वीरेंद्र सेहरावत। स्रोत
विज्ञापन
जींद। चुनाव ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सोमवार से पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जींद के रिटर्निंग अधिकारी वीरेंद्र सेहरावत ने मंगलवार को स्वयं मतदान किया और आमजन से भी 5 अक्तूबर को मतदान करने की अपील की। उनके अलावा चुनाव ड्यूटी पर तैनात अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी मतदान किया। वीरेंद्र सेहरावत ने कहा कि चुनाव में जींद अधिकारियों और कर्मचारियों कि ड्यूटी लगी है। उन्हें अपना मतदान करने के लिए ये सुविधा दी गई है। उन्होंने बताया कि जींद विधानसभा क्षेत्र के लिए अर्जुन स्टेडियम में सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है। यहां पर 4 अक्तूबर तक पोस्टल बैलेट से मतदान किया जा सकता है। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र जुलाना, सफीदों, जींद के लिए अर्जुन स्टेडियम, उचाना के लिए प्रियदर्शनी महिला महाविद्यालय और नरवाना के लिए हिंदू कन्या महाविद्यालय में सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान किया जा सकता है।

01जेएनडी15-पोस्टल बेलेट के माध्यम से मतदान करते जींद रिटर्निंग अधिकारी वीरेंद्र सेहरावत। स्रोत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें