फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बुखार सर्वे और टीकाकरण पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के तहत गांव जुलानी में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया। पवन श्योकंद की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर रैपिड फीवर मास सर्वे किया जिसमें बुखार से पीड़ित मरीजों की ब्लड स्लाइड बनाई गई ताकि मलेरिया की समय पर पुष्टि हो सके। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे मच्छरजनित रोगों से बचाव के तरीके सिखाए। उन्होंने कूलर, गमलों और पुराने टायरों में पानी जमा न होने देने और साफ-सफाई रखने की अपील की। पवन श्योकंद, बिमला और पूनम रानी ने बताया कि मलेरिया के लक्षणों जैसे ठंड लगना और तेज बुखार को नजरअंदाज न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें