फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सामाजिक कुरीतियों को समाप्त पर दिया जोर

Sat, 24 Jan 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ आंतरिक शिकायत समिति के संयुक्त तत्वावधान में कानून और सामाजिक मुद्दे और बाल विवाह निषेध अधिनियम विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

अधिवक्ता सारिका गांधी ने बताया कि कानूनों, बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों, इसके सामाजिक दुष्परिणामों तथा कानूनी संरक्षण और शिकायत निवारण तंत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में युवाओं की सक्रिय भूमिका पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की संयोजक पूनम, महिला प्रकोष्ठ की संयोजक प्रेम पूनम रहीं। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्राप्त ज्ञान को समाज में फैलाकर सकारात्मक परिवर्तन में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें